उत्तर प्रदेश

मानवता शर्मसार: मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को रस्सी से हाथ-पार बांधकर बेरहमी से पीटा

चंदौली जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। जिले के चहनिया ब्लॉक के महरखा गांव में एक दिव्यांग शख्स की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महरखा गांव निवासी कुंदन राम मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिसकी वजह से वह लोगों पर धारधार हथियार से हमला कर देता था, लेकिन लोगों ने उसे पुलिस के हवाले के बजाय ऐसी तालिबानी सजा दी कि उसकी मौत हो गई।

मानसिक रूप से विक्षिप्त कुंदन राम को मारने-पीटने का एक वीडियो सामने आया है जिसके देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि ग्रामीण जिसमें एक महिला भी शामिल है मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को रस्सी से हाथ-पार बांधकर बेरहमी से पीट रहे हैं। युवकी इस प्रकार की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली है।

चहनियां ब्लॉक के मारखा गांव निवासी शिव भजन राम का बड़ा बेटा कुंदन राम जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था वह अक्सर बांका लेकर चलता था। उसने गांव में बांका हमला कर कई लोगों को घायल भी कर चुका था। कुंदन राम को देखते ही लोग भागने लगते थे। गुरवार को भी उसने एक लड़के पर बांके से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।

इसके बाद घायल युवक के आक्रोशित परिजन उसका हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की जिससे उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घायल युवक के परिजन तब तक उसे पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हरकतों से उसके परिजन भी परेशान थे, उन्होंने पुलिस से इसकी कोई शिकायत नहीं की

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =