Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोहर्रम के मद्देनजर सीओ व थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

तितावी। आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा ने आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कई गांवो के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते मोहर्रम के त्यौहार के मददेनजर सीओ फगाना शरद चंद शर्मा ने तितावी थाने की बघरा दरगाह मे बैठक की।

इस दौरान सीओ फुगाना ने कहा कि वैश्विक आपदा कोविड-1ृ9 के प्रभाव के मददेनजर इस वर्ष मोहर्रम का जूलूस नही निकाला जायेगा। उन्होने ग्रामीणो से अपील की कि वे कोविड नियमों का पालन कर पुलिस-प्रशासन को सहयोग करें।

इस दौरान सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा,तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + nine =