खेल जगत

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खिलाड़ी एक चैंपियन है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया है. पीएम ने इस ओलंपिक में 7 मेडल जीतकर अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों की भी तारीफ की है. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने रविवार शाम टोक्यो में 32वें ओलंपिक खेलों के समापन की घोषणा की. अगला ओलंपिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में 2024 में आयोजित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को चैंपियन बताया. ओलंपिक के समापन पर सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने यह बात कही. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘टोक्यो ओलंपिक का समापन हो रहा है.

इस अवसर पर मैं भारतीय दल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं. उन्होंने अपने कौशल, टीमवर्क और समर्पण का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खिलाड़ी एक चैंपियन है. भारत ने जो पदक जीते हैं, उससे देश गौरवान्वित और प्रफुल्लित हुआ है.”

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर खेलों को और लोकप्रिय बनाने के लिए काम करते रहने का समय है, ताकि नई प्रतिभा उभर सके और आने वाले समय में उसे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके.

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक के शानदार और सफल आयोजन के लिए जापान सरकार और वहां के लोगों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय में और इतनी सफलतापूर्वक इसका आयोजन लचीलेपन का मजबूत संदेश देता है. साथ ही यह भी दर्शाता है कि खेल कैसे लोगों को जोड़ता है.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + twelve =