ई रिक्शाओं के कारण शहर के जाम से जनता परेशान
मुजफ्फरनगर। ई रिक्शाओं के कारण भी जाम लगना नगर में रोजमर्रा की बात हो चुकी है। वैसे तो नगर में जाम लगना एक आम बात सी हो गयी है रोजाना भीड इतनी अधिक सड़कों पर हो जाती है कि वाहनों की लम्बी कतारे लग जाती हे और वाहन स्वामियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ता है
वहीं दूसरी तरफ तपती गर्मी में छूटते पसीने सिर्फ यही याद दिलाते है कि जल्द ही मंजिल आ जाये और हम अपने गंतव्य की ओर पहुंच जाये। लेकिन यह जाम नगर के एक चौराहे या गली का नहीं है
ये जाम आज नगर के लगभग हर चौराहे पर लगना स्वभाविक हो गया है। हालात यह है कि इस जाम का मुख्य कारण ई रिक्शा भी बन रही है। ई रिक्शा के कारण आज हर गली, मौहल्लों में जाम लग जाता है जबकि पिछले दिनों प्रशासन द्वारा ई रिक्शाओं का रूट भी तय किया गया था लेकिन कुछ दिनों बाद अब फिर ई रिक्शा चालक हर गली मौहल्लों में धडल्ले से ई रिक्शा घुसा देते है
जिस कारण जाम लग जाता है। जाम के कारण नागरिक परेशान होते है और कहते दिखते है कि बस ई रिक्शाओं का रूट तय हो जाये तो जाम से मुक्ति मिल जाये। वहीं अगर ई रिक्शाओं को रूट तय हो जाये तो शायद जाम से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी।

