Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारत विकास परिषद की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद अमेटी मुज़फ्फरनगर की ओर से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह की शुरुआत करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण की शुरआत रुड़की रोड स्तिथ डिवाइडर पर ३१ कनेर पौध लगा कर की गई।

मुख्य अतिथि श्री नवीन सिंघल (प्रांतीय संगठन सचिव), बलजीत सिंह ( कंवरसेन जैन(संरक्षक वेदांत फाउंडेशन), अमित तायल (प्रांतीय सचिव संस्कार), अतिन संगल (जिला कोषाध्यक्ष, भारत विकास परिषद, नवनीत मित्तल (अध्यक्ष, अमेटी शाखा), सांस्कृतिक सप्ताह चेयरमैन अभिलक्ष मित्तल, महिला संयोजिका श्रीमती सौम्या गुप्ता,शाखा सचिव श्री अंकित गोयल, वृक्षारोपण प्रमुख श्री शलभ गर्ग द्वारा वृक्षारोपण कर भारत को स्वच्छ व सुंदर रखने का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण के दौरान शाखा के बहुमूल्य रत्न अतुल अग्रवाल, श्रीमान विभोर गुप्ता, अंशुल जैन, अकुल अग्रवाल, उमंग गोयल, नितिन गुप्ता,श्रीमान राहुल गोयल, मनोज गोयल का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप दास एडवोकेट, मोहन तायल, होती लाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 5 =