गृह क्लेश से मुक्ति हेतु कुछ सरल उपाय
1. एक गेंदे के फूल पर कुमकुम लगाकर उसे घर के मंदिर अथवा बाहर के मंदिर में दुर्गा मां की मूर्ति के सामने रख कर अपने दुख (क्लेश) से निवारण हेतु प्रार्थना करे। ऐसा करने से रिश्तों में आया तनाव और मतभेद दूर होते हैं।
इसके साथ ही छोटी कन्या को शुक्रवार को मीठी वस्तु खिलाने और भेंट करने से आपके संकटों का निवारण होता है।
2. जीवन को सुखी बनाने के लिए खोये के लड्डू (लड्डू) का भोग लगाकर प्रतिदिन श्री गणेश जी और शक्ति (दुर्गा) की उपासना करे।
3. चीटियों के बिल के पास शक्कर या आटा व शक्कर मिलाकर डालने से गृहस्थ (पारिवारिक) की समस्याओं का निवारण होता है। ऐसा नियमित 40 दिन तक करें। ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया में कोई नागा न हो।
4. प्रतिदिन सुबह में स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर मंदिर या घर पर शिवलिंग के सामने बैठकर शिव का विधिवत पूजन करते हुए जलाभिषेक करते हुए निम्नलिखित मंत्र का कम से एक माला अथवा सामर्थ्यनुसार ग्यारह माला का जाप करे ।
ऊँ नम: सम्भवाय च मयो भवाय च नम:।
शंकराय च नम: शिवाय च शिवतराय च:।।
ऐसा नियमित करने से पारिवारिक रिश्तों में सुख शांति बनी रहती है।

