Religious

विवाह की बाधा हटाने हेतु उपाय…

यदि किसी कन्या के विवाह में बाधा आ रही हो तो सोमवार के दिन भगवान शिव के सामने “पूजा वाले पांच नारियल” रखकर

‘‘ऊँ श्री वर प्रदाय श्री नमः’’

मंत्र की पांच माला जाप कर पांचों नारियल भगवान को चढ़ायें, विवाह के रास्ते में आने वाली बाधायें दूर होने लगती हैं।

 विवाह बाधा होने पर विवाह योग्य कन्या यदि प्रत्येक सोमवार को सुबह शिवलिंग पर दूध मिले जल को चढ़ाये और रूद्राक्ष की माला पर

‘‘ऊँ सेामेश्वराय नमः’’

मंत्र की एक माला जाप करे तो विवाह संबंधी बाधाएं समाप्त होती है।

यदि किसी के प्रेम विवाह में बाधा आ रही हो तो शुक्ल पक्ष के किसी गुरूवार से शुरू कर रोजाना स्फटिक की माला पर विष्णु लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति के सामने निम्नलिखितमंत्र की 3 माला का जाप करना चाहिये।

‘‘ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः’’

प्रत्येक गुरूवार को मंदिर में पीली वस्तुओं का भी दान देना चाहिये, बाधायें दूर होना शुरू हो जायेंगी।

 उचित समय पर विवाह होने के लिए शुक्ल पक्ष में किसी गुरुवार के दिन प्रात:काल स्नानादि के पश्चात् पीले वस्त्र पहनकर, बेसन देसी घी में सेंककर, बूरा मिलाकर 108 लड्डू बनाएं।

पीले रंग की प्लास्टिक की टोकरी में पीले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर उन लड्डुओं को रख दें। कुछ दक्षिणा रख सारा सामान शिव मन्दिर में जाकर गणेश पार्वती शिवजी का पूजन कर मनोवांछित वर प्राप्ति का संकल्पकर किसी ब्राह्मण को दान दें। इस प्रयोग से शीघ्र विवाह की संभावना बनेगी।

पीपल पर लगातार 43 दिन लड़की या लड़का जल चढ़ाए, तो शादी की रुकावट दूर हो जाती है। रविवार को तथा मासिक धर्म आने पर जल नहीं चढ़ाना है।

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 281 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − ten =