Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar/Chhapar News: मंडलायुक्त ने समाधान दिवस में समस्याएं सुनी, DM व SSPभी रहे मौजूद

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar/Chhapar News: थाना छपार में मंडलायुक्त लोकेश एम जी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोंजन किया गया। इस मौके पर डीएम चंद्रभूषण सिंह तथा एसएसपी अभिषेक यादव ने भी जन समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।

शासन के निर्देशानुसार थाना छपार में मंडल आयुक्त लोकेश एम. जी, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग किया गया। जिसमें थाने पर आए फरियादियों की शिकायतों को सुना एवं उनके तत्काल निस्तारण हेतु प्रयास किया गया एवं अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूमि विवादों के निस्तारण हेतु आदेशित किया गया।

मंडल आयुक्त लोकेश एम जी द्वारा थाना छपार में स्थित महिला हेल्प डेस्क एवं आंगुन्तक कक्ष का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय में नियमित रूप से जनसुनवाई करने हेतु निर्देशित किया गया तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

उक्त आयोजन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। महिला थाना में आयोजित समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।

थाना समाधान दिवस में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह द्वारा महिला थाना में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी को निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − sixteen =