Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान महापंचायत को लेकर भाकियू की बैठक

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News: पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के लिए मंसूरपुर में अंकित बालियान के प्रतिष्ठान पर दर्जनभर गांवों के किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश सचिव चांदवीर फौजी ने कहा कि ५ सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत किसानों के मान सम्मान की लड़ाई है।

अधिक से अधिक संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलीओं में मुजफ्फरनगर पहुंचे। पंचायत में तय हुआ कि हर गांव से किसान पंचायत के लिए खाना लेकर जाएंगे तथा कुछ गांव अपना खाने का शिविर भी लगाएंगे।

पंचायत में यह भी तय हुआ कि किसान भाजपा नेताओं का काले झंडे दिखाकर विरोध करें किसी के साथ गाली गलौच व तोड़फोड़ ना करें। पंचायत को भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता संजीव राठी सोंटा राजीव तोमर जोहरा अंगद प्रधान, टीटू राठी डॉ उदय पाल छोटू मोनू अर्जुन बालियान कासम मोहित राठी ,रणधोल आदि ने संबोधित किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =