उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: फोन पर दी दोबारा हत्या करने की धमकी,मामले में जांच कर रही है पुलिस

Ghaziabad News:नासिर पुर इलाके मैं  सोशल मीडिया पर एक हत्यारोपी का ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन मैं हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में आरोपी बोल रहा है कि मैं दोबारा आऊंगा और फिर से हत्याकांड को अंजाम दूंगा। ऑडियो सामने आने के बाद मृतक का परिवार काफी ज्यादा डरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नासिर पुर इलाके का है। जहां 25 तारीख को देवेंद्र नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देवेंद्र अपने साथियों के साथ लूडो खेल रहा था। आरोपी ने इस हत्या को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी

जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन अभी तक पुलिस उसका सुराग नहीं तलाश पाई है। इस बीच आरोपी ने इलाके के एक व्यक्ति को फोन करके कहा कि वह मोहल्ले में दोबारा आएगा और एक बार फिर से हत्या करेगा, जिसके बाद मोहल्ले के लोग और मृतक के परिजन काफी ज्यादा डर गए हैं। उन्होंने एसएसपी ऑफिस का घेराव किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21625 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =