उत्तर प्रदेश

Raebareli News: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुई मौत

Raebareli News: त्रिवेदी का पुरवा गांव निवासी 7 वर्षीय मासूम संगीता पुत्री रामबाबू को शुक्रवार शाम से हल्का बुखार था। मृतका संगीता के बाबा शंकर ने बताया कि आज मैंने अपने बेटे से कहा कि इसे डॉक्टर को दिखा लाओ। जिस पर परिवारीजन संगीता को लेकर कुर्मियामऊ में डॉक्टर विजय के यहां लेकर पहुंचे। विजय ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही उसे पलटी हुई और उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर ने आनन फानन में उसे बछरावां सीएचसी पहुंचाया और भर्ती कर दिया। जब हम वहां पहुंचे तो देखा वह मर चुकी थी। इसके बाद डॉक्टर विजय वहां से भाग गया। इससे आहत परिजन संगीता को लेकर डॉक्टर विजय की दुकान पर पहुंचे और वहां जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21459 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 6 =