Lucknow News: लखनऊ में ACS के निजी सचिव ने बापू भवन में की आत्महत्या
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है। यहां नगर विकास मंत्री के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने आत्महत्या कर ली। निजी सचिव ने बापू भवन के 8th फ्लोर के रूम नम्बर 824 में मारी खुद हो गोली। फौरन ही उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया। निजी सचिव का नाम विशम्भर दयाल नाम है।
लखनऊ ACS रजनीश दुबे के निजी सचिव विशम्भर दयाल ने की आत्महत्या-
छुट्टी के दिन सचिवालय में ACS के निजी सचिव ने स्वयं को गोली मारी-सिविल अस्पताल में मौत !! pic.twitter.com/XJGdOTM9VP
— News & Features Network (@mzn_news) August 30, 2021
निजी सचिव विशम्भर दयाल की लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। इस वारदात से पूरे बापू भवन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल निजी सचिव ने किन कारणों से ये खौफनाक कदम उठाया, इस बारें में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

