फिल्मी चक्कर

Recent फोटोशूट में Priyanka Chopra आउटफिट से लेकर हेयरस्टाइल तक चर्चा ..

Priyanka Chopra   ने अपने ताजा फोटोशूट की खास तस्वीरें शेयर की तो देखते ही देखते वो भी सोशल मीडिया पर छा गईं. इन तस्वीरों में प्रियंका के आउटफिट से लेकर हेयरस्टाइल तक के चर्चे खूब हो रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने ये फोटोशूट Vogue Magazine के लिए करवाया है और इसके कवर पेज पर प्रियंका जबरदस्त अंदाज में छा गई हैं. प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज इन तस्वीरों में खूब कहर ढा रहा है. इससे पहले भी प्रियंका ने वॉग के लिए शूट करवाया है लेकिन इस बार प्रियंका का स्टाइल काफी जुदा नजर आ रहा है.

प्रियंका इस फोटोशूट में काफी डिफरेंट लग रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने ये भी बताया कि 15 साल पहले उन्होंने वॉग के लिए पहली बार शूट कराया था और इस मैगजीन के लिए प्रियंका ने अब 11वीं बार शूट कराया है.

सिर्फ इन्हीं तस्वीरों की वजह से ही नहीं, बल्कि प्रियंका इन दिनों किसी और तस्वीर की वजह से भी खूब चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस के साथ वीकेंड एन्जॉय करते हुए तस्वीर शेयर की थी और ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 9 =