Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। डा0 वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत, मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यालय जिला पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कार्यालय जिला पंचायत में विभिन्न पटलो पर जाकर पत्रावलियो का अवलोकन किया गया। सभी कर्मचारी अपने-अपने पटल पर उपस्थित होकर कार्य करते पाये गये।

कर्मचारियो/अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि कार्यालय समय में कोई भी कर्मचारी बिना किसी अपरिहार्य कारण के कार्यालय से अनुपस्थित न रहे तथा अपने-अपने पटलो के कार्यो का निर्धारित समय कें भीतर निष्पादन करें। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि जिला पंचायत की आय को बढाने हेतु भरसक प्रयास किये जाये तथा अपर प्रमुख सचिव महोदय उ0प्र0शासन,पंचायती राज,लखनऊ द्वारा वी0सी0 के माध्यम से दिये गये निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें।

निरीक्षण के समय कार्यालय सफाई सुचारू पायी गयी तथा निर्देश दिये गये कि कार्यालय सफाई में कोई भी लापरवाही न बरती जाये। जिला पंचायत प्रागंण में जिला सूचना अधिकारी कार्यालय का भी अध्यक्ष जी द्वारा निरीक्षण किया गया। वहॅा पर भी सभी व्यवस्थायें सुचारू पायी गयी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =