उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: गाय को बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत

Lakhimpur Kheri News: गाय के अचानक सामने आ जाने से बचाव की कोशिश करते समय भाजपा नेता की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भाजपा नेता के भतीजे सहित दो की मौत हो गई। वहीं दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 10 बजे भाजपा नेता अनूप शुक्ला एवं पूर्व बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय शुक्ला के छोटे भाई बृजेश शुक्ला का बेटा उत्कर्ष शुक्ला (22) अपने तीन दोस्तों रोहित पाल (23) निवासी पटेल नगर, उमंग महिंद्रा व राणा ठाकुर निवासी पंजाबी कालोनी के साथ अपनी कार एक्सयूवी300 नंबर यूपी31एवी8754 से ओयल की तरफ जा रहे थे। मोहम्मदाबाद गांव के पास अचानक एक गाय सामने आ गई।

उससे बचने की कोशिश में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। भीषण हादसे में बृजेश शुक्ला के छोटे बेटे उत्कर्ष शुक्ला व उसके दोस्त रोहित पाल की मौत हो गई।

वहीं उसके दोस्त उमंग महिंद्रा व राणा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को बाहर निकलवाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =