Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्राथमिक विद्यालय गर्बी बालक नगर क्षेत्र में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय गर्बी बालक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में कोविड.१९ के अंतर्गत वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। उनके द्वारा उपस्थित अभिभावकों व कार्यक्रम में उपस्थित अन्य व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व समिति के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जल संचयन, पौधारोपण एवं बेटियों-महिलाओं को सम्मान देने के संबंध में बताया जाये

तो निश्चित ही समाज में काफी परिवर्तन आयेगा। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन मे कहा कि शिक्षक,शिक्षिकायें अपने अपने विद्यालयों में छात्र.छात्राओं को अच्छी गुणवत्तापरक शिक्षा दें ताकि छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उच्चस्थ पदों पर आसीन होकर देश एव प्रदेश में जनपद का रोशन करे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री दानिश द्वारा बताया गया कि शासन से प्राप्त निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण छात्र छात्राओं को कक्षा वार कर दिया गया है

मिड डे मील का वितरण छात्र छात्राओं को शासन द्वारा प्राप्त मीनू के अनुसार किया जा रहा है । कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रा०अ० दानिश निसार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =