Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रेमी द्वारा भगाई युवती हुई बरामद, गांव में घुसने न देने को लेकर ग्रामीणों की हुई थी पंचायत

मोरना। Muzaffarnagar News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शादी से दस दिन पूर्व पड़ौस के रहने वाले प्रेमी के संग फरार हो गई थी जिस कारण ग्रामीणों व दोनों के परिजनों ने पंचायत कर फरमान सुनाया था कि दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा युवती के भाई ने गांव के ही युवक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवती को निरगाजनी गंग नहर पुल के निकट से बरामद कर हिरासत में ले लिया,युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया, प्रेमी युवक की तलाश जारी है। भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसकी जानकारी युवती के परिजनों को मिल गई, जिस कारण परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया और 13 सितंबर को युवती की शादी होनी तय हुई थी।

बीते गुरुवार को जब परिजन कोल्हू में काम करने के लिए गए थे तभी प्रेमी युवक युवती को घर से भगा ले गया था. युवती के भाई ने युवक को आरोपी बनाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, मामले से गुस्साए युवती के परिजनों व ग्रामीणों ने अगले दिन गांव में पंचायत कर दोनों को गांव में न घुसने की चेतावनी दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि भोपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवती को निरगाजनी पुल के पास से बरामद कर लिया पुलिस सरगर्मी से प्रेमी युवक की तलाश कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =