उत्तर प्रदेश

Baghpat News: बदमाशों के हौसले बुलंद, ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को मार दी गोली

Baghpat News : बागपत नगर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को गोली मार वारदात को अंजाम दिया है। घायल सिपाही का नाम अरुण कुमार है। जोकि यूपी डायल 112 पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। बदमाशो की गोली लगने से अरुण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया है । जिसे गम्भीर हालात में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है ।

बताया जा रहा है कि घायल सिपाही अरुण कुमार ने ही अपने फोन से एसपी बागपत के सीयूजी नम्बर पर फोन कर मामले की जानकारी दी । जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया ।
वही घायल सिपाही अरुण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । अरुण को एक गोली लगने की बात एसपी बागपत द्वारा बताई गयी है। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए है जिनकी तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 11 =