Muzaffarnagar: ट्राँसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
मुज़फ्फरनगर। Muzaffarnagar: थाना शहर कोतवाली पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो रात के अंधेरे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर /तार आदि की चोरी के काम में काफी लंबे समय से लगे हुए थे.
पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से एक सेंट्रो कार, विद्युत ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने के उपकरणों सहित अवैध असलेह, कारतूस ,खोखे और चाकू भी बरामद किए गए हैं, एसपी सिटी की माने तो पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई हैं, एसपी सिटी का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों पूछ ताछ के बाद उनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष में आज एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी , सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मु० नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से विधुत ट्रांसफार्मर,विधुत तार आदि उपकरणों की चोरी होने की घटनाओ की लगातार शिकायतें आ रहीं थी।
जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस को आदेशित करते हुए सघन्न चौकिंग अभियान एंव रात्रि गस्त करने के दिशा निर्देश जारी किये हुए थे जिसके क्रम में थाना शहर कोतवाली पुलिस एंव सर्विलांस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जोकि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विधुत ट्रांसफार्मर व् तार सहित अन्य उपकरण चुरा लिया करते थे।
पकड़े गए तीनो आरोपियों के पास से चोरी किये गये ट्रान्सफार्मरों का सामान, विधुत तार व् ट्रान्सफार्मर काटने के उपकरणों,एक सैन्ट्रो कार सहित अवैध अस्लेह दो तमंचे कारतूस ,चाकू और लाखों की कीमत के विधुत उपकरण बरामद किये गए हैं।
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में अपने नाम ताहिर पुत्र यासीन निवासी जैन नगर थाना खतौली जनपद मु०नगर, अनीस पुत्र यासीन निवासी जैननगर थाना खतौली जनपद मुनगर हाल पता इस्लामाबाद कॉलोनी कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ , नईम पुत्र फरीद निवासी म०न०१४२ वारूदगीरान सोहराबगेट थाना कोतवाली नगर जनपद मेरठ होना बताया है।
थाना शहर कोतवाली @muzafarnagarpol एंव सर्विलांस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जोकि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विधुत ट्रांसफार्मर व् तार सहित अन्य उपकरण चुरा लिया करते थे। pic.twitter.com/mAyu65samq
— News & Features Network (@mzn_news) September 10, 2021
एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने बताया कि पकड़े गए तीनो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया की इनके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विधुत ट्रान्सफार्मर व विधुत तार चोरी करने की घटनाओ का इकबाल किया है जिनकी निशांदेही से भारी मात्रा में कटे हुए ट्रान्सफार्मर व विधुत तार ,कोयल आदि बरामद किये गये ।
एस पी सिटी ने बताया की पकड़े गए आरोपियों से विभिन्न थानों के करीब ३० मुकदमों से सम्बन्धित माल बरामद हुआ है साथ ही साथ पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न मामले भी दर्ज बताये जा रहे है आरोपी ताहिर थाना खतौली मु०नगर का हिस्ट्रीशीटर भी है
जिसका एच.एस संख्या ३२६ए है । आज पकड़े गए तीनो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में। संतोष कुमार त्यागी थाना प्रभारी थाना शहर कोतवाली, एस आई प्रवेश शर्मा सहीत कोतवाली पुलिस टीम एंव सर्विलांस टीम मौजूद रही।।

