उत्तर प्रदेश

Baghpat News: भाजपा नेता आत्माराम तोमर की संदिग्ध मौत

Baghpat News: पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ आत्माराम तोमर अपने आवास पर संदिग्ध परिस्तिथियों में मृत (Atmaram Tomar Died) पाए गए। घर मे अकेले रहने वाले भाजपा नेता डॉ आत्माराम तोमर की गला घोंट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कबके में ले लिया है

जिसेक बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजा जा चुका है। जिससे ये पता चलेगा आखिर उनकी मौत कब और कैसे हुई। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

छपरौली से भाजपा के टिकिट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके डॉ आत्माराम तोमर जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत के प्रधानाचार्य भी रह चुके थे। 1997 में डॉ आत्माराम तोमर रहे थे गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष ।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू की दी है। बताया जा रहा है कि डॉ आत्माराम तोमर की हत्या कर उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी बदमाश ले गए।डॉ आत्माराम तोमर के बिजरोल रोड स्तिथ आवास पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =