Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मदीना चौक पर अवैध रुप से चल रहा सिटी हॉस्पिटल सील

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर। शहर के मदीना चौक पर अवैध रूप से चल रहे एक हॉस्पिटल को आज प्रशासन और औषध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया।

बताया गया है कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मदीना चौक पर अवैध रूप से सिटी हॉस्पिटल चलता हुआ मिला। इसकी जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए सिटी हॉस्पिटल को सील कर दिया।

वहां लाखों रुपए की अवैध दवाइयां बरामद की गई तथा कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। बताया गया है कि उक्त स्थान पर काफी समय से यह हास्पिटल चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर आज छापे की कार्रवाई की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 2 =