उत्तर प्रदेश

Varanasi News: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत

Varanasi News: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया । कार्य के दौरान बड़े बड़े शीशे के बंडल उतारते समय मजदूरों पर गिर गया जिसके चलते एक की मौत हो गई, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं । घायलों को वाराणसी मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं इस घटना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू की।

डीसीपी काशी ज़ोन अमित कुमार ने बताया कि मृत मजदूर की पहचान कांट्रैटर से की जा रही है । बाकि दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। अभी उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है । इस हादसे के बाद प्रशासन ने मृतिक और घायल मजदूरों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है ।

बता दें, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है । परिसर के संग्रहालय में लगने वाले शीशे को उतारते समय ही ये हादसा हुआ । जिसके चलते वहा काम कर रहे तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए । एक मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जबकि दो अन्य मजदूरों को वाराणसी के मंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब कॉरिडोर निर्माण के दौरान ऐसा बड़ा हादसा हुआ हो । इससे पहले भी 1 जून 2021 को कॉरिडोर निर्माण के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई थी । रात एक मकान में सो रहे मजदूरों के ऊपर जर्जर मकान गिर गया जिससे दो की मौत हो गई थी । इस घटना के बाद प्रधानमंत्री ने घयालों और मृतक को जिलाधिकारी को तत्काल राहत देने को कहा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 6 =