Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कपिल देव ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को पूजा अर्चना के साथ स्थापित कराया

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला द्वारा गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। कच्ची सड़क गाजा वाली पुलिया पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष, रोहतास पाल जिला उपाध्यक्ष द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष सुंदर पाल, महामंत्री मनोज पंचाल,, मंत्री सचिन प्रजापति, सोशल मीडिया प्रभारी विजय वर्मा एवं राजकुमार सिद्धार्थ अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा को नव निर्वाचन होने पर फूल, बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा की गई एवं इसका संचालन नमीश चंदेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सचिन प्रजापति ने वहां मुख्य अतिथि के रुप में कपिल देव अग्रवाल एवं विजय शुक्ला से भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को पूजा अर्चना के साथ स्थापित कराया। वहां उपस्थित सभी नागरिकों के साथ भगवान गणेश जी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसके पश्चात स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं विजय शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सभा को संबोधित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने वहां उपस्थित जनता को विश्वास में लिया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में ४.५ साल में किए गए विकास को लोगों के सामने रखकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई

जिसका वहां के लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया और भविष्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी को बढ़-चढ़कर वोट देने के लिए संकल्प लिया। मिशन पब्लिक स्कूल के मालिक देव पुष्प पुंडीर ने सबका स्वागत किया।

वहां पर मेन पाल, वीरसेंन चेयरमैन, गुलशन अरोड़ा, रविंद्र पाल, राजू डेयरी, राजू वाल्मीकि, राहुल शर्मा, बबलू वाल्मीकि, सुबोध कनौजिया, अमर सिंह पटवारी, हर्ष, पिंटू त्यागी मनोज मित्तल अर्जुन कश्यप सोनी वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 13 =