खेल जगत

हम किसी को खुश करने नहीं गए थे- शार्दुल ठाकुर

 भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड को निशाने पर लिया है. शार्दुल ठाकुर का कहना है कि टीम इंडिया इंग्लैंड में जीत दर्ज करने गई थी किसी को खुश नहीं करने नहीं.शार्दुल ठाकुर ने सवाल किया है कि हम बॉडीलाइन गेंदबाजी क्यों ना करें. स्टार खिलाड़ी ने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया मैं हमारे टेलेंडर पर बॉडीलाइन गेंदबाजी हो रही थी.

अब वो हमारे विरोधी थे. टेलेंडर बल्लेबाजी करने आए तो हम बाउंसर क्यों ना फेंके. हम यहां किसी को खुश करने नहीं आए. हम जीत दर्ज करने के लिए आए थे.”

शार्दुल ठाकुर ने आगे कहा, ”ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने टी नटराजन के सामने बाउंसर फेंके थे. नटराजन के पास तो बल्लेबाजी का कोई अनुभव भी नहीं था. नटराजन ने घरेलू क्रिकेट में भी बहुत कम गेंदबाजी की है. हम उन पर बाउंसर क्यों नहीं फेंक सकते.”

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन के खिलाफ बॉडीलाइन गेंदबाजी की थी. इंग्लैंड के खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह पर नाराजगी जाहिर की.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =