Muzaffarnagar News: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऋण वितरण समारोह का आयोजन
Muzaffarnagar News मुज़फ्फरनगर। जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र की ओर से विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट एवम् प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक व विक्रम सैनी के साथ डीएम चंद्रभूषण सिंह ने टूल किट वितरित किए। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत लाभार्थियों को टुलकिट एवम् प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऋण वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (व्यवसायिक शिक्षा एवम् कौशल विकास) उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक विधायक बुढ़ाना, विक्रम सैनी विधायक खतौली, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव एडीएम ई अमित सिंह आदि जनप्रतिनिधि एवं उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट एवं मुद्रा योजना के ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे तथा विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सफल किया बनाया गया।
कपिल देव अग्रवाल ,सदर विधायक एवं राज्य मंत्री, (कौषन विकास एवं व्यवसायिक सेवा) उ0प्र0 सरकार, ने विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को सम्बोधित करतें हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ग्रामीण क्षेत्र के परम्परागत दर्जी, बढ़ई, टोकरी बुनकर, सुनार, लुहार, कुम्हार, हलवाई, मोची करीगरों के आजीवीका के साधनों का सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत बना रहा है। प्रदेष सरकार हुनर से रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूल किट तथा मुद्रा योजना के 07 लाभार्थियें को ऋण स्वीकृति पत्र के साथ प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।
#विश्वकर्मा_दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत लाभार्थियो को टूलकिट एंव प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऋण वितरण समारोह का आयोजन. प्रयास सफल होने पर मुस्कुराते दिखे मंत्री @KapilDevBjp #News #Muzaffarnagar pic.twitter.com/MANv2HUg4d
— News & Features Network (@mzn_news) September 17, 2021
समारोह में मा0 उमेश मलिक विधायक बुढाना, ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कारीगरों को टूलकिट मिलने पर उनके चेहरे के साथ-2 परिवार के चेहरे पर भी खुषियां आती हैं, क्योकि संसाधन से परिवार की आर्थिक समृद्धि बढती है। कार्यक्रम में मा0 विक्रम सैनी, विधायक खतौली ने अपने सम्बोंधन में कहा कि भगवान विष्वकर्मा जी के इस दिवस पर यह आयोजन उन हुनरमन्द लोगों का सम्मान है जो रात-दिन मेहनत कर के परम्परागत कला को बचाए हुए है।
इस तरह की योजना का लाभ जनहित के लिए बहुत उपयोगी है। विष्वकर्मा दिवस के अवसर पर समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी चन्द्रभूशण िंसंह, द्वारा की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रषासन अमित सिंह, कुषल मार्गदर्षन में आयोजन को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियें का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग डा0 बनवारी लाल, ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के आषीश कुमार, नवीन चन्द्र पाल, राजकुमार, ब्रजभूशण एवं विजय कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा एवं लाभार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि/उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।

