Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Jansath News: भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

जानसठJansath News: स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष २०२३ के परिपेक्ष्य में पोषण वाटिका महाभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं बच्चियों के स्वास्थ्य को सही रखने हेतु पोषण वाटिका एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनमानस को पोषक -अनाजों के प्रति जागरूक करना रहा।

मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल रहे। अध्यक्षता करते हुए कृषि प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के निदेशक डा. आजाद सिंह पंवार ने अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष २०२३ के उपलक्ष्य में आयोजित पोषण वाटिका महाभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दैनिक भोजन में पोषक अनाजों को सम्मिलित करने से लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा बदलती जलवायु परिस्थितियों में मोटे अनाजों को उगाने में भी आसानी रहेगी।

कार्यक्रम में प्रवेंद्र भड़ाना चेयरमैन, नजर सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ पीयूष पुनिया प्रधान वैज्ञानिक, डॉ निशा वर्मा, डॉ पूनम कशयप, इलमचंद प्रबंधक, राकेश डायरेक्टर एग्री फार्म एफपीओ का विशेष योगदान रहा। कृषि प्रणाली संस्थान की ओर से डॉ ज्ञान रवि शंकर, डॉ एलआर मीणा, डॉ आरपी मिश्रा, डॉ अमित नाथ, डॉ पीसी जाट, अंकुर कुमार, डॉ पूनम कश्यप, डॉ निशा वर्मा डायरेक्टर एग्री फार्म एफपीओ राकेश आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ चंद्रभानु वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =