Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्वरित सहायता दे रहा Muzaffarnagar Police साईबर हेल्प सेन्टर

मुजफ्फरनगर। आवेदक आबिद हुसैन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम नगला राई थाना चरथावल जनपद मु०नगर द्वारा Muzaffarnagar Police साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर आवेदक से ओ.टी.पी. प्राप्त कर उनके खाते से ०१,०१,०००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड नोडल को फ्राड से अवगत कराकर ०१,०१,०००/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक मौहम्मद जिशान पुत्र मौहम्मद इरसाद निवासी म०नं०-५४ लद्दावाला थाना कोतवाली नगर जनपद मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट लिंक के माध्यम से उनके खाते से ०६,०००/- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कैश फ्री को फ्राड से अवगत कराकर ०६,०००/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =