Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान: Muzaffarnagar जनपदीय निकायों में साफ सफाई एवं फोगिंग कार्य

मुज़फ्फरनगर। Muzaffarnagar राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकासखंडों एवं जनपदीय निकायों में साफ सफाई एवं फोगिंग कार्य कराए गए।शासन के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के अनुसार जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय संचारी रोग अभियान के अंतर्गत नगर निकाय, ग्राम पंचायतों, वार्ड, समस्त शासकीय संपत्तियां एवं आबादियों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग एवं एंटी लारवा के छिड़काव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकासखंड तथा जनपदीय निकायों में भी उक्त कार्रवाई की गई। नगर पंचायत चरथावल जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशो के अनुपालन में नगर पंचायत चरथावल के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार कुशल निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत चरथावल के कर्मचारियों द्वारा निरंतर साफ सफाई, नाली सफाई, सैनिटाइजेशन आदि के कार्य सफाई नायक अमित कुमार के नेतृत्व में कराए जा रहे हैं।

साथ ही आज नगर की सीमा में लगने वाले एक मेले के स्थल की विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई। नगर पंचायत सिसौली संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एवं जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज नगर पंचायत सिसौली के वार्ड संख्या ०९ में फॉगिंग कराई गई। इस कार्य में सफाई नायक अमित के साथ गौरव और जयवीर मौजूद रहे। नगर पंचायत भोकरहेड़ी जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार अधिशासी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत भोकरहेडी मे वार्ड क्रमांक ७ एवं ८ मे फोग्गिंग का कार्य सफाई नायक मुनि राम के द्वारा किया गया

वार्ड सभासद श्री राजेश सहरावत एवं राम बीर सभासद पति के द्वारा निरीक्षण भी किया गया। नगर पंचायत मीरापुर नगर पंचायत मीरापुर में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वार्ड नंबर ४ व ६ में एंटी लारवा व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। मौके पर वार्ड सभासद जहीरूद्दीन व आबिदा नाज उपस्थित रहे 

साथ में सफाई नायक श्री नरेश कुमार उपस्थित रहे । रात्रि में वार्ड संख्या ४ ,६ में फागिंग का कार्य कराया गया, जिसमें वार्ड सभासद जहीरूद्दीन एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत पुरकाजी संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एवं जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज नगर पंचायत पुरकाजी के वार्ड संख्या ०१ व १२ में फॉगिंग कराई गई।

इस कार्य मे फागिंग टीम के साथ वार्ड १ की सभासद राखी के पति जोगेंद्र मौजूद रहे। सफाई नायक रविकांत के साथ राजेंद्र,आकाश और पप्पन आदि के द्वारा फागिंग कार्य संपन्न कराया गया। विकासखंड पुरकाजी जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय संचारी रोगों के नियंत्रण के अंतर्गत विकासखंड पुरकाजी की ग्राम पंचायत नगला दुहेल्ली में फॉगिंग कार्य कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =