Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सोमवार को मंत्री कपिल देव बतायेंगे सीएम योगी की उपलब्धियां

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News  रविवार को प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के साढ़े चार के कार्यकाल की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता के बीच ले जाने का काम किया। मुजफ्फरनगर जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा नामित केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी दी

अब सोमवार को राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी सीएम योगी आदित्यनाथ के कामकाज की जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता करेंगे।

जिला सूचना कार्यालय की ओर से जानकारी दी गयी है कि कल दिनांक 20 सितंबर सोमवार को दोपहर 1 बजे अर्पण बैंकेट हाल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल प्रदेश सरकार के बेमिसाल साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा मुज़फ्फरनगर में कराये गए विकास कार्याे के संबंध में प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे।

इस दौरान उनके द्वारा राज्य के विकास में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यों और केन्द्र सरकार की जनकल्याण नीति को लेकर भी जानकारी देंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =