उत्तर प्रदेश

Mahant Narendra Giri का निधन, फांसी के फंदे से लटका मिला शव

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बड़े Mahant Narendra Giri का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। महंत नरेंद्र गिरि का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स पंहुच गई है। फिलहाल महंत नरेंद्र गिरी की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।

प्रयागराज में लेटे हनुमान मंदिर के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी का संदिग्ध हालातों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां पर अल्लापुर स्थित बाघंबरी गद्दी के कमरे से महंत का शव मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, आईजी और डीआईजी महंत नरेंद्र गिरी की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। महंत नरेंद्र गिरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। मठ पर बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु भी पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा कि कुछ दिन पहले इनके शिष्य से इनका विवाद हुआ था। वो विदेश में गया था। फिर बाद में उसने महंत नरेंद्र गिरि के चरण छूकर माफ़ी माँगी थी और समझौता हुआ था। इस बारे में नरेंद्र गिरि ने कहा था कि आनंद गिरि माफी मांगे तब उनके बारे में कुछ सोचा जा सकता है। बाद में आनंद गिरि ने माफी मांग ली थी हालांकि उनका निष्कासन वापस नहीं किया गया।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी के निधन पर अखिलेश यादव में शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरी जी का निधन, अपूरणीय क्षति!ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।भावभीनी श्रद्धांजलि।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 20 =