Muzaffarnagar News: प्रशिक्षण का लाभ उठाकर पंचायतों को सशक्त बनायें प्रधानः ओम सिंह
चरथावल। Muzaffarnagar News विकासखण्ड में प्रधानों के परिचयात्मक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को सम्पन्न हुआ। इसमें प्रधानों को क्षमता विकास के साथ पंचायतों के विकास का प्रशिक्षण दिया गया। चरथावल विकासखंड सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।
शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर मास्टर ट्रेनर प्रमोद चौधरी,तौफीक अहमद,सुभाष उपाध्याय,शिजा खानम ने ग्राम प्रधानों को पंचायतों के विकास सम्बंधी जानकारी दी। एडीओ पंचायत ओम कुमार ने कहा कि एक बेहतरीन ग्राम पंचायत विकास योजना का प्लान तैयार कर सकती हैं।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। साथ ही प्रधानों के पूछे प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का लाभ उठाकर अपनी पंचायतों को सशक्त बनाने की अपील भी की।इस मौके पर बीडीओ तुलसीराम प्रजापति, एडीओ पंचायत ओम कुमार,राहुल कश्यप, रामवीर प्रधान, कामिल प्रधान, धर्मेन्द्र, देवभूषण, हसरत, दीपक आदि मौजूद रहे।

