उत्तर प्रदेश

Baghpat News: चौ0चरण सिंह, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत व दादी चंद्रो के नाम पर होंगे तीन मार्ग

Baghpat News:  सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कृषि कानूनों को लेकर पश्चिमी यूपी में भाजपा सरकार विरोधी लहर की हवा निकाल दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को बागपत जनपद के तीन मार्गों को चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh), बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत व दादी चंद्रो शूटर के नाम से रखने की घोषणा कर दी है। इससे जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पहला मार्ग छपरौली विधानसभा में पड़ता है। क्योंकि छपरौली ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रही है। इसलिए ही टांडा से रमाला तक के 15.90 किमी लंबे मार्ग है। इसी विधानसभा में छपरौली से किशनपुर बराल, गांगनौली, दोघट, पुसार होते हुए बरनावा तक जाता है। इसकी लंबाई 28.640 किमी है। इस मार्ग के बहुत से किसान आते जाते है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शीर्ष किसान नेता रहे है और उन्होंने किसानों के लिए काफी संघर्ष किया है।

इसलिए ही इस मार्ग को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम रखा गया। इसके अलावा जौहड़ी-बिजवाडा मार्ग जौहड़ी में बिजलीघर के सामने से बिजवाड़ा तक जाता है। जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो के नाम पर इस मार्ग को करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिस पर अब शासन से मंजूरी मिल गई है और इसको अब दादी चंद्रो तोमर के नाम पर किया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eleven =