Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शोषित और पीड़ितों की मद्द करना जमीयत की प्राथमिकताओं में से एक हैः मौलाना हकीमुद्दीन

चरथावल।Muzaffarnagar News जमीयत उलमा हिन्द के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में जमीयत प्रतिनिधि मण्डल के ग्राम नगला राई स्थित जामिया अल हिदाया में पहुंचने पर प्रबन्धक मौलाना मूसा कासमी ने शॉल ओढ़ाकर व बुकें देकर स्वागत किया

इस अवसर पर मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने कहा कि जमीयत का उद्देश्य ही पीड़ित,शोषित वर्ग के लिए सहायता देने का है।उन्होंने जमीयत यूथ क्लब,जमीयत ओपन स्कूल सहित सभी प्रोग्रामो पर विस्तार से बताया। जमीयत ओपन स्कूल के सम्बंध में उन्होंने कहा कि यह हमारे मदरसों के छात्रों के लिए बहुत उपयोगी और प्रभावी होगा

छात्र धार्मिक अध्ययन के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकेंगे और उनके पास डिग्रियां भी होंगी जो बहुत उपयोगी होंगी। जमीयत के वरिष्ठ नेता हाफिज मोहम्मद फुरकान असअदी ने कहा कि अल्लाह के प्राणियों की सेवा करना इस्लाम के मूल लक्ष्यों में से एक है।

जमीयत यूथ क्लब के सचिव मौलाना कारी अहमद अब्दुल्ला ने कहा कि जमीयत यूथ क्लब का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को उजागर करना और अपने देश और राष्ट्र,समाज के लिए सेवा की भावना पैदा करना है ।इस अवसर पर मौलाना मूसा कासमी, प्रबंधक जामिया अल हिदाया जामिया नगर नगला राई ने मेहमानों का शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने अतिथियों को जामिया अल हिदाया की शैक्षणिक सरगर्मियों की जानकारी दी। इस मौके पर मौलाना अहसान कासमी प्रबंधक आयशा सिद्दीका लिल बनात,कारी शोएब आलम,जावेद आलम,मौलाना सलीम,मौलाना आलमगीर,हाफिज मौदूद उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21443 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + seven =