Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Charthawal News:एएसपी कृष्ण कुमार ने बिरालसी चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक

चरथावलCharthawal News: ग्राम बिरालसी पुलिस चौकी पर पहुंचे एएसपी कृष्ण कुमार ने बिरालसी चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ एक बैठक की बैठक में ग्राम प्रधानों के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।

चरथावल थाना क्षेत्र की बिरालसी पुलिस चौकी पर पहुंचे एसपी कृष्ण कुमार ने चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के साथ चौकी क्षेत्र के समस्त ग्रामों के ग्राम प्रधान सहित गणमान्य लोगों की बैठक ली।

इस दौरान एएसपी कृष्ण कुमार ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की सबसे पहले उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों से परिचय प्राप्त किया।

प्रधान संगठन के चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर अशोक पुण्डीर ने पहली बार बिरालसी पुलिस चौकी पर पहुंचे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का स्वागत किया इस मौके पर बिरालसी पुलिस चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार भाटी,अशोक पुण्डीर,कुशलपाल प्रधान,संतराम प्रधान, मोहन प्रधान,सजंय सैनी,श्रीराम,सत्तार प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21437 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =