समाचार
कुख्यात सांडू को फरार करने वाले चार शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर। रोहित सांडू की फरारी माफिया डाउन सुशील मूंछ पर हमला कराने के लिए करायी गयी थी। सांडू की फरारी में एक लाख के इनामी बदमाश रहे भूपेंद्र बावर का हाथ था। पुलिस ने भूपेंद्र बावर को मेरठ जनपद के सरूरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है इस मामले में तीन अन्य शूटरों की भी गिरफ्तारी हुई है। इन चारों को अलावे रोहित को फरार कराने वाले दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मीरांपुर क्षेत्र में लंगडा कर गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि २ जुलाई को मुजफ्फरनगर कचहरी से पेशी के बाद वापस मिर्जापुर जेल ले जाये जा रहे रोहित सांडू को उसके साथी जानसठ के सालारपुर स्थित एक ढाबे से छुड़ा ले गए थे।
बदमाशां ने एक दरोगा को भी गोली मार दी थी। पुलिस ने रोहित को पकड़ने के लिये सर्विलांस का भी सहारा लिया, तथा वारदात के समय व सांडू की पेशी के दौरान उसके आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नम्बरों की डिटेल भी खंगाली और कई कई लोगों के नम्बरों को सर्विलांस पर भी लिया, पुलिस को सर्विलांस के सहारे मामले का खुलासा होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। रोहित की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की अलग-अलग कई टीमों का गठन किया गया था।
सूत्रों की माने तो पुलिस ने सांडू की पैरोकारी करने के अलावा उन लोगों पर भी शिकंजा कसा, जो उससे जेल में मुलाकात करते रहे हैं। सांडू की गिरफ्तारी के लिये क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। इस दौरान सांडू के साथियों की गोलियों से घायल हुए दरोगा दुर्गविजय सिंह की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव और एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने आज संयुक्त रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ पुलिस ने सांडू की फरारी के मामले में माफिया भुपेन्द्र बाफर निवासी जानी मेरठ, संजय निवासी सकौती, अक्षित निवासी बसेडा तथा रवि राठी निवासी सोंटा को गिरफ्तार किया है। जिनसे की गई पूछताछ में सामने आया है कि सांडू को बाफर ने सुशील मूंछ पर हमला करने के लिये रिहा कराया था। सांडू को छुडाने में प्रयोग की गई कार हरियाणा से लूटी गई थी। एसएसपी ने बताया कि सांडू की फरारी के समय उसका एक साथ शुभम भी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था।
महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर किया शांत
मुज़फ्फरनगर। महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया जहां घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने उसकी हत्या की और फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार मामला थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के एकता विहार का है जहां दिन निकलते ही एक महिला की मौत पर उसके परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,वही घटनास्थल पर पहुँचे म्रतक के परिजनों को साझा बुझाकर शांत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है वहीं मृतक महिला के परिजनों ने पति पर ही महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए पति के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। परिजनों का आरोप है की इस पूरे घटना कर्म के पश्चात बीती रात्रि से ही आरोपी पति मोके से फरार है तो उधर पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने बताया कि म्रतक महिला का नाम पिंकी है और उन्होंने उसकी शादी अब से करीब १२ वर्ष पूर्व एकता विहार निवासी राजेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में मनमुटाव चल रहा था परिजनों का आरोप है कि बीती रात्रि में भी हमे फोन करके बताया गया कि तुम्हारी बहन को हार्टअटैक आ गया है जब उन्होंने आकर देखा तो उनकी बहन मृत अवस्था मे थी और मृतक का पति मोके से फरार था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या की गयी है। वहीं इस पूरे प्रकरण में सूचना मिलने पर पहुँची शहर कोतवाली पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ २५ हजारी बदमाश को पुलिस ने कब्जाया

एक बदमाश पुलिस की गोली से हुआ घायल दूसरा मोके से फरार घन्टों पुलिस जंगल की खाक छानती रही नही मिली सफलता
चरथावल। दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई जहां पुलिस की गोली से एक बदमाश मोहसिन हुआ घायल तो वहीं उसका एक साथी फ़रार हो गया। फ़रार बदमाश की तलाश में चरथावल, तितावी सहित भारी पुलिस फ़ोर्स ने की जंगलों में कॉम्बिंग लेकिन सफलता नही मिली। पकड़े गए बदमाश पर लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी जैसे दर्जनों से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज। बदमाश के पास से एक पिस्टल,बाइक,कुछ कारतूस,खोखे बरामद थाना चरथावल छेत्र के खुसरोपुर रोड पर हुई मुठभेड़।
जानकारी के अनुसार थाना चरथावल पुलिस ने खुसरोपुर लडवा रोड पर रजवाहे के पास चैकिंग करते समय ०१ काली पल्सर को रोकने का प्रयास किया तो पल्सर चालक ने पल्सर को नहीं रोका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उक्त पल्सर पर सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिस पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलायी गयी गोली में एक बदमाश मोहसीन पुत्र शौकीन निवासी कुल्हेडी थाना चरथावल मु०नगर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश मौहसीन उपरोक्त घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से ०१ पिस्टल ३२ बोर मय ०३ खोखा व ०५ जिंदा कारतूस ३२ बोर व घटना में प्रयुक्त ०१ पल्सर काली बरामद की गयी है। गिरफ्तारी के दौरान ०१ बदमाश फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगलों में घन्टो काम्बिंग की। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध मुजफ्फरनगर/सहारनपुर में लूट/चोरी एवं रंगदारी मांगने के लगभग दर्जन भर मुकदमें पंजीकृत है पुलिस के आलाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की पकडा गया बदमाश मोहसीन जनपद सहारनपुर से रुपये २५ हजार का घोषित इनामी बताया जा रहा है ।
डिवाइडरों पर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने किया पौधारोपण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल जी द्वारा अहिल्या बाई चौक से मदीना चौक तक आज डिवाइडर के ऊपर अपने हाथ से पेड़ लगाए और पानी के टैंकर के पाइप द्वारा उसमें पानी डाला और पेड़ के महत्व के बारे में बताया पालिकाध्यक्ष ने कहा आज जो तापमान कहीं पर ५० डिग्री कहीं पर ६० डिग्री पहुंच रहा है उसकी १ वजह पेड़ों का काटना है इस वजह से हम सबको प्रतिज्ञा लेनी चाहिए हर आदमी कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं हमारा कर्तव्य बनता है आने वाली जनरेशन के लिए हम कुछ करें ताकि वह लोग भी हमें याद कर खुद को गौरवान्वित महसूस करें पालिका अध्यक्ष ने वहां पर मौजूद सभी जनता से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की और अपने आसपास सफाई रखने को कहा और आने वाली कावड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद वाजिद मेंबर मोहम्मद आबिद अरविंद धनगर लिपिक दुष्यंत सिंह स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही
वरदान सेवा संस्थान 10 वर्षो से जनता की सेवा में तत्पर 
मुजफ्फरनगर। वरदान सेवा संस्थान प्रेमपुरी के प्रागंण में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डा. एसपी गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ये संस्थान गाजियाबाद मुख्य संस्थान के सहयोग से पिछले दस वर्षो से कार्यरत है जो बहुत ही कम शुल्क पर लोगों ाके चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अांखों के कैम्प लगाये जा रहे है गम्भीर रोगियों को चिकित्सा के लिए अपने वाहन द्वारा गाजियाबाद ले जाया जाता है ओर वहां से वापस भी लाया जाता है बाद में उनके घर पर उन्हे छौडकर आवश्यक दवाईयां भी दी जाती है इसके अलावा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगातार आयोजित किये गये है अब तक 97 शिविर आयोजित किये जा चुके है। इसके अलावा निःशुल्क आई कैम्प लगाये गये जो 81 कैम्प अब तक लगाये गये है। उन्होंने बताया कि संस्थान के इस अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध की गयी है इसका उद्देश्य धन कमाना नहीं अपितु मानव सेवा है। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक डा. सुरेश सिंघल, इं. अशोक अग्रवाल, उद्य़ोगपति सतीश गोयल, शिवचरण दास गर्ग, राजेंद्र गोयल, डा. एसके गुप्ता, रोहित गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुजफ्फरनरग। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कचहरी परिसर में किया गया जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश श्री संजय पचौरी ने किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अपर जिला जज ओमवीर सिंह ने लोक अदालत की महत्ता के बारे में बताते हुए सभी वादकारियों से सहयोग करने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव निशांत देव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत बडे जोर शोर से उत्साहपूर्व आयोजित की गयी है जिसमें सरकारी विभागों के अलावा राष्ट्रीयकृत बैंकों के केस रखे गये है जो सुलह सफाई के आधार पर समाधान योजना के अंतर्गत निपटाये जा रहे है।
आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत में भारतीय संचार निगम लि. ने बाजी मारते हुए 19 मामले तय कराये जिसमें समाधान योजना के अंतर्गत एक लाख 16 हजार 335 रूपये उपभोक्ताओं से वसूल किये गये। बीएसएसनल की ओर से कुलदीप कुकरेजा, सुरेश पाल, केपी मलिक, राधेश्याम गुप्ता, एससी राम, सुभाष, राधेश्याम अग्रवाल, भगवानदास, एसपी गोयल, धनप्रकाश, नयन सिंह उपस्थित रहे। जिन्होंने भारत संचार निगम लि. के वादकारियों दूर संचार उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर समाधान योजना में लाने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त बैंक ऑफ बडौदा जिसमें हाल ही में देना बैंक मर्ज हुआ है उसके वरिष्ठ प्रबंधक गांधी कालोनी शाखा के सुभाष ने बताया कि समाधान योजना के अंतर्गत बैंक ऑफ बडौदा के लाभार्थियों को समझा बुझाकर उनका सेटलमेंट कराया गया इस कार्य में एसके श्रीवास्तव अमित कुमार, मनोज कुमार की भूमिका उल्लेखनीय रही। इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक जो जिले का लीड बैंक है उसके 25 मामले आज समाधान योजना के अतर्गत निस्तारित किये गये। लीड बैंक डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित बुंदेला के अवकाश पर रहने के कारण प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने शिविर की कमान सम्भाले रखी और समाधान योजना में डीके शर्मा, अनिल गर्ग, प्रवीन कुमार, गौरव किशोर, राहुल कुमार, नवीन कुमार, अनूप वर्मा, नितिन बालियान का उल्लेखनीय योगदान रहा। इसके अतिरिक्त सैन्ट्रल बैंक, कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बेंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनाईटडे कमर्शियल बैंक एवं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के भी स्टाल लगाये गये थे जहां वादकारियों की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम रही।
मांगों को लेकर धरना 16 को
मुजफ्फरनगर। सर्वजन लोकशक्ति पार्टी कश्यप समाज की 17 उपजातियों को आरक्षण के संबंध को लेकर 16 जुलाई को सवेरे दस बजे जन्तर मन्तर दिल्ली पर धरना देगी। सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामशरण ने बताया कि प्रदेश की सर्वाधिक पिडडी, धीवर, राजभर, प्रजापति, मल्ला, केवट आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए 16 जुलाई को सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के तत्वाधान में दिल्ली जन्तर मन्तर पर धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता कश्यप अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजवीर महासचिव व रामशरण उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से अपील की है कि धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर इसे सफल बनाये।
विवाहिता की मौत
खतौली। नवविवाहिता की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। मृतका के परिजनो ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंंचे अधिकारियो ने गुस्साये परिजनो को समझा-बुझाकर शान्त कराया।
जानकारी के अनुसार थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोडा कल्याणपुर निवासी युवती मुर्सीलीना पुत्री बाबू का विवाह करीब 15 माह पूर्व खतौली क्षेत्र के गांव गालिबपुर निवासी जावेद के साथ हुई थी। नवविवाहिता मुर्सीलीना की मौत की खबर पर पडौसी व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच ग्रामीणो की सूचना से मृतका के परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा ग्रामीण कुछ ही देर मे गालिबपुर पहुंच गए। इसी बीच ग्रामीणो द्वारा उक्त मामले की जानकारी मिलने से पुलिस मे हडकम्प मच गया। नवविवाहिता की मौत की खबर मिलने के कुछ ही देर मे गांव गालिबपुर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो व मृतका के ससुराल वालो से पूछताछ की।
वहीं दूसरी और मृतका के परिजनो ने अपनी बेटी की ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर खतौली हरसरन शर्मा ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। परिजनो का आरोप है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के परिजनो की तहरीर पर छानबीन शुरू की। इ स दुखद हादसे से मृतका के परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
दो शातिर मुठभेड के दौरान गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे 25-25 हजार के ईनामी दो शातिर बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड मे पकडे गए बदमाशो मे एक बदमाश कुख्यात रोहित उर्फ सांडू का साथी बताया जा रहा है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद मे अपराधो पर लगाम लगाने तथा विभिन्न मामलो/घटनाओ मे शामिल वांछित बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर मे चल रहे अभियान विशेष की कडी मे आज दोपहर थाना मीरापुर पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व तलाशी अभियान के तहत सम्भलहेडा नहर पुल से जटवाडा नहर पुल के समीप पुलिस और बदमाशो के बीच पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे मीरापुर पुलिस टीम ने कुख्यात सुशील मूंछ पर हमले के लिए बीते दिनो जानसठ क्षेत्र से फरार कराये गए मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी रोहित सांडू के साथी शुभम प्रजापति व अमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए दोनो बदमाश 25-25 हजार के ईनामी हैं। चर्चा है कि शुभम पहले से ही पुलिस की गोली से जख्मी है। पकडे गए दोनो बदमाश शातिर किस्म के है। जिनमे खिलाफ चोरी, लूट आदि के विभिन्न मामले पंजीकृत है।
प्लास्टिक को कहा बाय-बाय
मुजफ्फरनगर। पी.आर. पब्लिक स्कूल, पचेंडा रोड स्थित विद्यालय के विशाल प्रांगण में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक को बाय-बाय कहा। विद्यालय में इसी उद्देश्य से कक्षा ५ से कक्षा १२ तक पेपर बैग मेकिंग कंपटीशन कराया गया । पूरे विश्व में प्लास्टिक का उपयोग इस कदर बढ़ चुका है और हर साल पूरे विश्व में इतना प्लास्टिक फेंका जाता है कि इससे पूरी पृथ्वी के चार घेरे बन जाएं। कपड़े और पेपर बैग के विपरीत प्लास्टिक बैग एक नान-बायोडिग्रेडबल वस्तु है। इसलिये इनका निस्तारण एक चुनौति बनता जा रहा है, उपयोग किया हुआ प्लास्टिक बैग वातावरण में सैकड़ो सालो तक बना रहता है। जिससे यह वातावरण में भूमि और जल प्रदूषण फैलाता है। इसी कारण हमें प्लास्टिक बैग का प्रयोग ना कर के कपड़े और कागज के बैग का प्रयोग करना चाहिए इसी के चलते विद्यालय में कागज के बैग बनाने की एक्टिविटी कराई गई जिस में छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखे तथा बहुत ही सुंदर सुंदर पेपर बैग तैयार की किए। वंशिका, प्रियांशी, रौनक, महिमा ,नेहा ,ओम अग्रवाल छात्र-छात्राओं ने प्रशंसनीय कार्य किया । विद्यालय के निदेशक अनघ सिंघल ने इस गतिविधि की खुलकर प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने कहा की यदि अपनी पृथ्वी को बचाना है तो प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा और इसी तरह हमें शपथ लेनी होगी की ना हम प्लास्टिक बैग, बोतल का प्रयोग करेंगे और ना ही अपने घर परिवार में किसी को करने देंगे । विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंघल ने कहा प्लास्टिक बैग हमारे पर्यावरण के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य लिए भी एक गंभीर संकट बन चुका है और अब यह वह समय है जब हमें इसके उपयोग को रोकना होगा। इसके लिये हमें अपनी क्षणिक सुविधाओ को छोड़कर इसके व्यापक रुप से होने वाले नुकसान को देखना होगा। इसीलिए हमें केवल और केवल कागज और कपड़े के बैग ही प्रयोग करने हैं तथा प्लास्टिक का प्रयोग निषेध करना है । कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजू अनेजा , नीता गुप्ता, शशी जैन , अनु चौधरी आदि सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा ।
जे सेल्वा कुमारी होंगी मुजफ्फरनगर की नई डीएम
अजय शंकर पांडेय को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज देर रात्रि में 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं, जिसमें मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के डीएम भी बदल दिये गये। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी डा. अजय शंकर पांडेय को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि श्रीमती जे सेल्वा कुमारी को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी बनी जे सेल्वा कुमारी 2००6 बेच की आईएएस अधिकारी हैं और इटावा व फिरोजाबाद समेत सात जिलों में डीएम के रूप में तैनात रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार जिन 26 आईएएस अफसरों के तबादले किये गये हैं, उसमें गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा बनाया गया है। आलोक टंडन को नोएडा प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा माला श्रीवास्तव को डीएम बस्ती बनाया गया, इंद्र विक्रम सिंह को जिलाधिकारी शाहजहांपुर, शकुंतला गौतम को जिलाधिकारी बागपत, अवधेश कुमार तिवारी को जिलाधिकारी महोबा, प्रशांत शर्मा को जिला अधिकारी अमेठी, अजय शंकर पांडे को जिलाधिकारी गाजियाबाद, श्रीमती जे सेल्वा कुमारी को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर बनाया गया है, जबकि सुखलाल भारती को जिला अधिकारी एटा, रमाकांत पांडे को जिलाधिकारी बिजनौर, अमृत त्रिपाठी को विशेष सचिव वित्त, ईश्वरी प्रसाद पांडे को विशेष सचिव आबकारी, राम मनोहर मिश्रा को विशेष सचिव ग्राम विकास विभाग, सहदेव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा उत्तर प्रदेश, पवन कुमार को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, सुजीत कुमार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ, जितेंद्र प्रताप सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ, राजशेखर को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, धीरज साहू को प्रबंध निदेशक के पद से हटाते हुए शेष प्रभार यथावत रखे गए हैं। इसी प्रकार आर रमेश कुमार को सचिव उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, आभा गुप्ता को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शेषनाथ को प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो लखनऊ, चंद्र भूषण को विशेष सचिव लोक निर्माण, कुणाल सिल्कू को निदेशक कौशल विकास एवं संतोष कुमार राय को प्रतीक्षारत किया गया है।
साक्षात्कार के बाद 70 युवाओं का रोजगार हेतु चयन
चरथावल। कस्बा चरथावल के कसियारा मार्ग पर स्थित एम पावर प्रगति द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में शनिवार को मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा बच्चो के इंटव्यू लिए गए इस मौके पर सैंकड़ो बच्चो ने इंटरव्यू दिए जिसमे 70 बच्चो के चयनित होने पर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चरथावल विकास खण्ड के ग्राम कसियारा मार्ग पर स्थित एम पावर प्रगति द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में शनिवार को मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया गया विभिन्न कम्पनियों द्वारा बच्चो के इंटरव्यू लिए गए जिसमे सैंकड़ो बच्चों का इंटरव्यू हुआ जिसमे 80 बच्चो के चयनित होने पर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस मौके पर सेंटर मैनेजर नीरज शर्मा ने बताया कि सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 70 बच्चो को चयनित किया गया इतनी अधिक मात्रा में बच्चो को रोजगार मिला है यह गर्व की बात है उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास यही रहता है कि कौशल केंद्र द्वारा कोई भी छात्र-छात्रा निर्धारित कोर्स करके रोजगार प्राप्त कर सकता है उन्होने बताया कि आज के मेले मे तीन बड़ी कम्पनियाँ आयी थी जो सीसीटीवी, मोबाइल रिपेयर, सेल्स, वेयर हाउस आदि में डील करती है इस अवसर पर जीतेन्द्र शर्मा,अरविन्द कुमार,गगन बालियान,अंकुर वत्स,अंशुल वत्स,प्रशांत नेहरा,अभिजीत प्रताप सिंह,गौरव,आकिब,पिंकी शर्मा, अक्षय शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा।
