Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: महिलाओं के सम्मान व उनके हितों की रक्षा के लिए रालोद तैयार: प्रियम्वदा तोमर

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय लोकदल की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रियम्वदा तोमर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व उनके हितों की रक्षा के लिए यदि सड़कों पर उतरकर संघर्ष करना पडे तो रालोद उसके लिए तैयार है।

प्रियम्वदा सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित महिला सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रही थी। सरकुलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर शनिवार को महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रियम्वदरा तोमर मौजूद रही। बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मेलन में शामिल हुई और अपनी समस्याएं मुखर होकर उठाई।

 डा.प्रियम्वदा तोमर ने उन्हे आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.प्रियम्वदा तोमर ने कहा कि रालोद सुप्रीमों जयंत चैधरी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी किसी भी ऐसे व्यक्ति को टिकट नहीं देगी जिस पर किसी महिला के साथ अपराध का आरोप भी हो।

पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रही डा.प्रियम्वदा तोमर ने महिलाआंें से आह्नान किया कि वे संगठित होकर आगे आये और अपनी बात सही मंच पर रखे। डा.तोमर ने महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा एडवोकेट की मुक्त कंठ से सराहना की और आशा व्यक्ति की कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने भी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महिलाओं से आह्नान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो।

महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा एडवोकेट ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महिलाओं से आह्नान किया कि बिना जागरुकता के हक नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। अन्य अनेक वक्ताओं ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + twelve =