Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Jansath मार्ग के बाद शीघ्र ही भोपा रोड का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा: मंत्री कपिल देव

मुज़फ्फरनगर 25 सितंबर। पीडब्ल्यूडी द्वारा मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में मुजफ्फरनगर-Jansath रोड के लगभग 23 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज संयुक्त रूप से किया।

केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास व समृद्धि के मार्ग पर बढ़ रहा है उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की घोषणा की।

कई दशको से उपेक्षा का दंश झेल रहे मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग के दिन कुछ ही समय में बदल जाएंगे, क्योंकि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जानसठ मार्ग के बाद शीघ्र ही भोपा रोड का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा। जानसठ-मार्ग को दोनों साइड से 8-8 मीटर चौड़ा करके बनाया जा रहा है। 3.1  किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में 23 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि मुज़फ्फरनगर- जानसठ संपर्क मार्ग संकरा होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इस मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ मिलेगा। मौके पर सरदार सुखदर्शन बेदी, सुनील सिंघल, देवव्रत त्यागी, राजीव गर्ग, ज्ञानचंद संगल, सुरेन्द्र अग्रवाल,कपिल त्यागी, राजेश पराशर,रोहित तायल, हरेंद्र पाल, मुनीश चौहान, अरविंद राज शर्मा, विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, प्रवीण जैन हुंडई, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, सुनील तायल, गोपाल माहेश्वरी, महेशो चौधरी, रेणु गर्ग, राजकुमार सिद्धार्थ एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + five =