Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम व एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुना

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:  डीएम व एसएसपी ने थाना समाधान दिवस पर जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया। तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओ के निराकरण मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। जनसमस्याओ का प्रमुखता पर समाधान किया जाए।

उल्ल्ेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के चलते प्रत्येक माह के द्वितिय एवं चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य पुलिस विभाग एवं जमीनी विवाद आदि का निस्तारण कराना है। ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु किसी प्रकार की समस्या ना उठानी पडे।

इसी संदर्भ मे आज माह के चतुर्थ शनिवार को नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित थाना समाधान दिवस पर की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह,एसएसपी अभिषेक यादव,सीडीओ आलोक यादव व एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह ने थाना नई मन्डी क्षेत्र के विभिन्न गांवो व अन्य स्थानो से आए नागरिको की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया।

इस अवसर पर डीएम सी.के.सिह ने कहा कि आमजन की समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र उनका समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर प्रशासनिक सुनील कुमार सैनी,एसएसआई मनोज शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + six =