उत्तर प्रदेश

Raebareli News: प्रयागराज में ओवैसी ने की जनसभाओवैसी के स्वागत में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लगे नारे

Raebareli News: NH-30 पर प्रयागराज से लखनऊ जा रहे ओवैसी के ऊंचाहार कस्बे में भारी संख्या में उनके समर्थक रोड के दोनों तरफ खड़े होकर इंतजार कर रहे थे, जैसे ही उनका काफिला ऊंचाहार कस्बे में पहुंचा तो वहां खड़े लोगों ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे भी लगाए और फिर ओवैसी सड़क मार्ग से होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं सोशल मीडिया पर तरह-तरह के बयान बाजी शुरू हो गई । एसपी श्लोक कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह वीडियो रायबरेली का नहीं है हमने पता कराया है, ये यहां का वीडियो नहीं है। रायबरेली में कहीं नारे नहीं लगे हैं। बता दें ओवैसी प्रयागराज में एक जनसभा को करने गए थे।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हर राजनीतिक पार्टियों ने आम जनता को अपने पक्ष में जुटाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। एआईएमआईएम के चीफ़ ओबैसी ने तो हाल फ़िलहाल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को अपना हथियार बना रखा है। अतीक अहमद व अभी हाल में एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार मौलाना कलाम सिद्दीक़ी के मार्फ़त एक ओर जहां वह अपना जनाधार मज़बूत कर रहे हैं 

वहीं सपा व कांग्रेस को घेरने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार के चुनाव मैदान में उतारने के लिए मुसलमान के साथ-साथ हर समुदाय के कई बड़े चेहरों के वह संपर्क में है। प्रयागराज पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने अतीक अहमद का समर्थन किया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + fifteen =