Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्याम परिवार सुखी परिवार द्वारा निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति रजि मुजफ्फरनगर द्वारा आज निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का आयोजन विशु तायल (श्री राम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) वालो के यहां किया गया।

कैंम्प का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री उ० प्र० सरकार), अरविंद भारद्वाज, अंकुर दुआ, अचिंत मित्तल(भाजपा नेता), राहुल वर्मा (भाजपा नेता), ने किया। कैम्प शुभारंभ के समय भाजपा के राजेश पराशर (नई मंडी मंडल अध्यक्ष भाजपा), प्रियांशु जैन(सभासद), विवेक गर्ग उपस्थित रहे।

कैम्प आयोजन में डॉ गीतांजलि वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कैम्प में कोवैक्सीन एवं कोविशिल्ड दोनों वैक्सीन लगायी गयी,सैकड़ो लोगो ने इस कैम्प का लाभ उठाया। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं संगठन मंत्री अचिन सागर गर्ग, जय भगवान बंसल ने पटका पहनाकर और चन्दन तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।

अतिथियों ने फीता काटने के पश्चात दीप प्रज्वलन कर एवं श्याम बाबा के फ़ोटो पर माला अर्पण कर एवम पुष्प चढ़ाकर केम्प का शुभारंभ किया, कैम्प में वैक्सीन लगवाने वालो की अत्यधिक भीड़ रही।

श्याम परिवार सुखी परिवार में विकास गोयल, शुभम, श्रेय, राघव, हर्ष, राजेश कर्णवाल, मीनू, लोकेश बंसल, हर्षित, अनुज गर्ग, प्रांशु बंसल उपस्थित रहे। अचिंत मित्तल (भाजपा नेता की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से कैम्प का आयोजन हुआ। आयोजन में विशु तायल (श्री राम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) वालां का विशेष सहयोग रहा। दीपक गोयल, अनुज तायल, हर्ष त्याल, अभय तायल, शशांक तायल, वैभव तायल का सहयोग मिला ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =