Shahrukh Khan ने कहा गेम्स से होती है बांडिंग
Shahrukh Khan की पत्नी गौरी खान ने बेटों की तस्वीर शेयर की थी और नीचे कैप्शन लिखा था – ब्वॉएज नाइट आउट (Boy’s Night Out) गौरी खान के फोटो डालने के कुछ देर बाद ही शाहरुख खान ने भी फोटो पर कमेंट किया कि, भाई जो साथ खेलते हैं साथ रहते हैं (Brothers that play together, stay together).
View this post on Instagram
शाहरुख ने फोटो के नीचे कमेंट करते हुए कहा कि लगता है आजकल गेम्स से नए तरह की बांडिंग फोर्स मिलती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बोला कि मेरे ख्याल से जो भाई साथ खेलते हैं, साथ रहते हैं.
फैन्स को भी खान ब्रदर्स की ये फोटो बहुत पसंद आ रही है. तस्वीर शेयर होने के कुछ देर बाद ही फैन्स ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया था. अबराम और आर्यन इस फोटो में साथ में बहुत ही प्यारे दिख रहे हैं. अबराम का पूरा दिमाग गेम में लगा हुआ है और इस कैंडिड क्लिक को हर कोई पसंद कर रहा है.

