Muzaffarnagar News: सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर आज पुलिस ने गांधी गिरी दिखाते हुए वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर नसीहत दी।यातायात पुलिस द्वारा महावीर चोक मुज़फ्फरनगर पर सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के नारे के साथ सड़क सुरक्षा के नियमों/ यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वाले बाइक व कार चालकों को डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति जनपद मुज़फ्फरनगर, यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर से धर्मेन्द्र सिंह, सी पी सिंह व उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग जनपद मुज़फ्फरनगर से संजय राणा व सदनपाल सिंह द्वारा गुलाब के फूल देकर गलती का एहसास कराया गया
भविष्य में सड़क – सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा किया गया व विशेष रूप से नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की गई।
सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी हेतु पम्फ्लेट्स /हैंडबिल वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में मो. आरिफ व संजय का सहयोग रहा।

