उत्तर प्रदेश

Firozabad News: मेडिकल काॅलेज की प्राचार्या को हटाने की मांग,डा. संगीता अनेजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक संगठनों के द्वारा गुरूवार को गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। सभी लोगों ने एकजुट होकर मेडिकल काॅलेज की प्राचार्या को हटाने की मांग की। सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव ने धरने में पहुंचकर समर्थन किया। वहीं धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने मजदूर संघ के नेता से कहा कि धरना समाप्त नहीं किया तो ठीक कर दूंगा। बस उनकी इसी बात के बाद धरना दे रहे लोग बिगड़ गए और सपा एमएलसी सहित मजदूर नेताओं की सिटी मजिस्ट्रेट से जमकर हॉट टॉक हुई।

गुरूवार शाम को मेडिकल कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर चाणक्य फाउंडेशन, चूड़ी जुड़ाई मजदूर संघ, सामाजिक परिवर्तन दल, नवयुवक बाल्मीकि संघ, द्रविण महासभा, सवर्ण संगठन, भारतीय किसान यूनियन संगठन के प्रतिनिधि के द्वारा गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सामाजिक संगठनों के लोगों ने मेडीकल काॅलेज की प्राचार्या डा. संगीता अनेजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हटाने की मांग की। साथ ही कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कार्यवाही करते हुए सीएमओं और सीएमएस को हटा दिया गया। लेकिन मेडीकल काॅलेज प्राचार्या को ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए थी।

मजदूर नेता रामदास मानव ने कहा कि मेडीकल काॅलेज प्राचार्या संगीता अनेजा द्वारा मरीजो के इलाज में बेहद लापरवाही की जा रही है। गरीब मरीज इलाज से बंचित हो रहे है। जिस कराण जिले में मौंतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा कि अब घोटाले बाजी से जिला तंग आ चुका है और आमरण अनशन ही एक मात्र रास्ता बचा था।

इसलिए सभी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर धरना दिया गया है। जो अनवरत जारी रहेगा। प्रवीण अमौरिया, विनय बाल्मीकि, शिराज अली, उदयवीर सिंह ने कहा जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही के कारण मौतों का आंकड़ा बहुत आगे बढ़ गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी गहरी नींद में सो रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 17 =