वैश्विक

Mumbai के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की नहीं कोई खोज खबर,फोन भी स्विच ऑफ

 पूर्व पुलिस कमिश्नर Mumbai परमबीर सिंह से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही जांच एंजेसियों के पास कोई जानकारी नहीं है कि आखिर वह कहां हैं? महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार या जांच एजेंसियों को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के ठिकाने की जानकारी नहीं है। परमबीर सिंह के रूस में होने की अफवाहों पर मीडिया से चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि सिंह को जांच एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों की तरफ से कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं लेकिन वह पेश नहीं हुए हैं, अब उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा कि मैंने उनके बारे में ऐसा कुछ सुना है कि वह देश से बाहर हैं लेकिन उम्मीद करता हूं कि सरकारी अधिकारी होने के नाते वह बिना सरकारी मंजूरी के विदेश नहीं गए होंगे। फिलहाल उनके ठिकानों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है लेकिन वह देश छोड़कर भाग गए हैं तो यह अच्छी बात नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह आखिरी बार अप्रैल महीने में देखे गए थे और सरकार ने उनसे अगस्त महीने में आखिरी बार बात की थी। सुनवाई के दौरान उनके वकील पेश हो रहे थे। परमबीर सिंह का नाम एंटीलिया मामले में सामने आने के बाद उन्हें होमगार्ड डिपार्टमेंट में भेज दिया गया था। 22 मार्च को उन्होंने अपना पदभार संभाला था लेकिन 5 मई से वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए थे और इसके बाद वह अपनी छुट्टी लगातार बढ़ाते चले गए।

नोटिस भेजने के बावजूद जब वह हाजिर नहीं हुए तो अधिकारियों ने सिंह के मुंबई, चंडीगढ़ और रोहतक स्थित आवासों का दौरा किया, वह वहां नहीं मिले, ऐसे में जब उनका फोन लगाया गया तो वह भी स्विच ऑफ मिला है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =