Lucknow News: Kangana Ranaut को सीएम योगी ने भेंट किया गिफ्ट हैंपर, ODOP का बनाया ब्रांड एंबेसडर
Lucknow News: Kangana Ranaut ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने उनको ओडीओपी का गिफ्ट हैंपर तोहफे में दिया. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) का ब्रांड एंबेसडर बनाया है.
अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और मुख्यमंत्री ने उन्हें ओडीओपी का उत्पाद भेंट किया. सहगल ने आगे लिखा कि कंगना ओडीओपी की ब्रांड एंबेसडर होंगी.
View this post on Instagram
यूपी सरकार ने स्वदेशी उत्पादों को खास पहचान दिलाने के इरादे से ‘एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी)’ परियोजना की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए राज्य के सभी 75 जिलों के खास उत्पादों को इंडस्ट्री से जोड़ना है.
कंगना रनौत ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उनके कार्यों की प्रशंसा की. रनौत ने प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम योगी ने इस मुलाकात के दौरान रनौत को स्मृति चिह्न दिया और कहा कि वह अयोध्या आएं तो भगवान श्रीराम का दर्शन करें. इस पर कंगना ने कहा कि ‘रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां पर राज रहे और आपको बहुत शुभकामनाएं.’
View this post on Instagram

