CM Yogi Adityanath के सख्त रियल्टी चेक में कई जिलों डीएम-एसएसपी हुए फेल, भेजा जा रहा है नोटिस
CM Yogi Adityanath ने डीएम व एसएसपी, एसपी को सुबह 9 बजे से 12 तक अपने दफ्तर में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका निस्तारण करने को अनिवार्य किया । इसके बाद भी कुछ अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
सीएम योगी के इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। यह खुलासा तब हुआ जब आज शुक्रवार को सीएम योगी की तरफ से कराए गए रियलिटी चेक में 30 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान गैरहाजिर मिले हैं। 14 डीएम और 16 कप्तान अपने दफ्तरों में नहीं पाए गए।
सीएम योगी के निर्देश पर सभी जिलों के डीएम और कप्तान की लोकेशन ली गई। इसमें पता चला कि कई जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान यानी एसपी और एसएसपी अपने दफ्तरों में मौजूद नहीं हैं। अधिकारियों के दफ्तर में लगे लैंडलाइन फोन पर कॉल कर अधिकारियों की लोकेशन पता की गई।
मुख्यमंत्री के कार्यालय और मुख्य सचिव के कार्यालय से जिलाधिकारियों की लोकेशन चेक की गई।एसपी और एसएसपी की लोकेशन के लिए अपर मुख्य सचिव (गृह), डीजीपी कार्यालय और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के कार्यालय से फोन किया गया।
पहली बार सुबह साढ़े 9 बजे और दूसरी बार 10 बजे के बाद फोनकर अधिकारियों के बारे में पूछा गया कि वह आफिस में हैं या नहीं। पता चला कि कई जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी दफ्तरों में मौजूद नहीं थे। दफ्तरों से गौरहाजिर रहे डीएम और पुलिस कप्तान को लेकर सीएम योगी सख्त हो गए हैं। सभी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि सही जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।
शुक्रवार को सीएम योगी ने सूबे के जनपदों में तैनात डीएम व एसपी की लोकेशन का जो रियल्टी चेक करवाया है, उससे अधिकारियों के मध्य एक हड़कम्प की स्थिति देखी जा रही है।अब सीएम योगी को जनपदों में अब तक क्रियान्वित की गयीं सरकारी योजनाओं की स्थितियों का भी रियल्टी चेक करना चहिए। तब सच सीएम योगी के समक्ष सही तस्वीर आ पायेंगी।
अब तक सीएम अधिकारियों एक कॉकस के बाहर निकल कर कुछ देख ही नहीं पा रहे हैं। क्योंकि ये अधिकारी उन्हें वह सच्चाई देखने ही नहीं दे रहे हैं।जिस सच्चाई की तस्वीर सूबे के निजाम को देखनी चहिए।चाहे पीएम आवास वितरण का मामला हो या सरकार के जिलों में वितरित किये गए इज्जतघर के वितरण का मामला हो, ऐसी तमाम योजनाओं में इन अधिकारियों ने सरकार की फ़ज़ीहत ही करवा रखी है।

