Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: साइबर हैल्प सैन्टर ने 7 हजार रूपये वापस दिलाये

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:साइबर हैल्प सैन्टर का लगातार सराहनीय कार्य जारी है। मौ० हुसैन पुत्र अब्दुल सत्तार नि० म०नं० ४७ मल्लूपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेज कर उनके खाते से ७,०००- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कैश-फ्री को फ्राड से अवगत कराकर ७,०००- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक विकास कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह नि० ग्राम कसौली थाना चरथावल मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेज कर उनके खाते से ८,०००- रुपये स्थान्तरित करा लिए है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्राड से अवगत कराकर ८,०००- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

आवेदक अमन कुमार पुत्र यूनुस नि० कस्बा व थाना खतौली मु०नगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेज कर उनके खाते से २२,०००- रुपये स्थान्तरित करा लिए है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्राड से अवगत कराकर २२,०००- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + thirteen =