फिल्मी चक्कर

पीले लिबास में खूब जचीं Nora Fatehi

Nora Fatehi एक बार फिर दिलकश अवतार में छा गई हैं. यूं तो वो अक्सर ही अपने हुस्न की बिजलियां गिराती रहती हैं लेकिन इस बार पीले लिबास में नोरा का क्या कहना. नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिल्मफेयर मैगजीन के इस महीने के कवर पेज पर नजर आई हैं, जिसके लिए कराया गया उनका लेटेस्ट फोटोशूट खूब सुर्खियों में है. इस बार वो दिखी हैं येलो ड्रेस में. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा नेट के शॉर्ट टॉप के ऊपर येलो थाई स्लीट गाउन स्टाल ड्रेस कैरी करती दिख रही हैं. उन्होंने बालों को खुला छोड़ा है और इस ड्रेस के साथ कैरी की है स्टाइलिश बेल्ट भी, जो किसी रस्सी की तरह दिख रही है. इससे पहले भी नोरा फतेही ने अपना एक और स्टाइल दिखाया था. जिसमे वो कटिंग रफेल स्टाइल ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं. इस ड्रेस को लेकर नोरा फतेही को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था.

नोरा का ये स्टाइल वाकई काफी जुदाई था और बेहद अजीब भी. हालांकि ये बात और है कि नोरा इस स्टाइल में कमाल लगीं और फैंस ने सोशल मीडिया पर कुछ पॉजिटिव कमेंट भी किए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − six =