Muzaffarnagar पुलिस को मिली सफलताः शातिर को दो टै्रक्टरों सहित किया गिरफ्तार
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी करने वाले संदिग्धों/अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन द्वारा गठित टीम थाना सिविल लाईन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर नितिन त्यागी पुत्र अनिल त्यागी गाँव मलिरा को बिहार से टै्रक्टर चोरी करने के आरोप में वांछित चल रहे उक्त आरोपी को पुलिस ने चैकिंग व तलाशी के दौरान रूड़की रोड पीर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मैसी टै्रक्टर व आयशर टै्रक्टर बरामद किया है। आरोपी के अपराधि इतिहास के अनुसार उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन, साइबगंज बिहार व कोतवाली नगर में विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमे कायम है। शातिर को गिरफ्तारक रने वाली टीम में सब इंस्पैक्टर प्रवेश शर्मा, विनोद कुमार अत्री, का० विमल कुमार, दिनेश बाना, विकास, मनोज कुमार शामिल रहे।

