वैश्विक

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत

पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। 

दरअसल, यह हादसा पाकिस्तान के शेखपुरा जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां कोई गेट नहीं है। जानकारी के मुताबिक 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों के निधन से दुखी हूं।

दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल तीर्थयात्री जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां कोई गेट नहीं है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके पर राहत और बचावकार्य पूरा हो चुका है। पीएम इमरान खान ने हादसे में गईं जानों पर दुख जताया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + one =